Shorts Videos WebStories search

MP News : परिवहन विभाग में पदस्थ ASI धर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Correspondent

MP News : परिवहन विभाग में पदस्थ ASI धर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
whatsapp

MP News : परिवहन विभाग में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में आज मौत हो गई। घर के अंदर उनका शव कमरे में पड़ा मिला हैं। मृतक धर्मवीर फ्लाइंग एस्कॉड के प्रभारी थे।परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर्स ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की। जिसके बाद उन्हें पीएम हाउस लेकर पहुंचे। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर परिवहन विभाग के सहायक उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह के भाई समर सिंह के मुताबिक वहां रात को अपने निर्धारित समय पर सो गए थे। वहां कम्पू थाना क्षेत्र में साऊथ वेंन्यु कैम्पस में रहते थे। सुबह जल्दी जागते थे ड्राइवर जब उन्हें चाय देने गया तो देखा वहां जागे नहीं थे उसे कुछ शंका हुई तो पड़ोसियों को बुलाया जब शरीर में कोई हलचल नहीं दिखी तो अस्पताल लेकर भागे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि अगस्त में उनका रिटायरमेंट था। उनको कोई तकलीफ नहीं थी। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट समझा जा रहा है। लेकिन पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण बताया जा सकेगा। वही कम्पू थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

MP News ग्वालियर
Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।
error: RNVLive Content is protected !!