Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन पढ़ाई कर रही महिला डॉक्टर ने संदिग्ध परिस्थियों में लगाईं फ़ासी 

Author Picture
Correspondent
Mar 30, 2025 3:26 PM IST

[inb_subtitle]

डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन पढ़ाई कर रही महिला डॉक्टर ने संदिग्ध परिस्थियों में लगाईं फ़ासी 
— डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन पढ़ाई कर रही महिला डॉक्टर ने संदिग्ध परिस्थियों में लगाईं फ़ासी 

—Advertisement—

ग्वालियर के जयरोग्य अस्पताल के न्यूरोलॉजी में डॉक्टरेट ऑफ़ मेडिसिन (DM) की पढ़ाई कर रही महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला डॉक्टर का शव हॉस्टल के रूम के पास रेलिंग में बंदे फंदे पर लटका मिला है। घटना की सूचना पर मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वही मृतक महिला डॉक्टर के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपनी निगरानी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज। महिला डॉक्टर की मौत को लेकर जांच पडताल शुरू कर दी है।

दरअसल ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के गजराराजा मेडिकल कॉलेज के जमुना हॉस्टल में रहकर 31 साल की रेखा रघुवंशी MBBS और MD करने के बाद जेएएच के न्यूरोलॉजी से DM की पढ़ाई कर रही थी। देर रात उसने हॉस्टल खाना खाने के बाद रेखा पढ़ाई करने के बाद अपने रूम में सोने चली गई। जब उसकी सहपाठी रूम में पहुंची तो देखा कि रेलिंग पर कसे फंदे पर उसका शव फांसी पर लटका हुआ था। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल अस्पताल प्रबंधन व मेडिकल कॉलेज के डीन को दी गई। 

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ.आर.के.एस.धाकड़ तत्काल पुलिस और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान कुछ दस्तावेज और उसका मोबाइल जप्त कर लिया और उसके शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। मृतक महिला डॉक्टर अशोक नगर की रहने वाली थी। जिसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। सूचना मिलने पर परिजन आज सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस के साथ हॉस्टल के कमरे को देखकर आरोप लगाया कि उसके कमरे का पीछे का दरवाजा खुला हुआ था और उसका शव नीचे बेड पर रखा हुआ था फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव का फोटो वीडियो किसी पर नहीं है। किसी ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। उसके कमरे के बगल से दूसरे कमरे में रहने वाली छात्रा भी गायब है। उनका कहना है कि मृतक खुश दिल की थी और फरवरी में उसकी मर्जी से शादी होना तय हुई थी किसी से कोई परेशानी नहीं थी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में मृतक डॉक्टर महिला की मौत के कारणों को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Correspondent

विकास पिछले 6 सालों से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. इस दौरान इन्होंने अलग-अलग कई न्यूज़ पोर्टल्स पर काम किया। विकास मूल रूप से मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रहने वालें हैं। विकास नेटवर्क10 सहित कई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान में भी काम कर चुके हैं। विकास की डेली पालिटिकल इवेंट्स के साथ ही राजनीति, शिक्षा और क्राइम से जुडी खबरों में ख़ास रूचि है। इन्हें किताबें पढ़ने और यात्रा करना काफी पसंद हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज