Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

IAS Transfer : MP में IAS संजीव कुमार झा बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुल 4 IAS का हुआ तबादला

Author Picture
Content Writer
Jul 2, 2025 8:55 AM IST

[inb_subtitle]

IAS Transfer : MP में IAS संजीव कुमार झा बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कुल 4 IAS का हुआ तबादला

—Advertisement—

IAS Transfer : मध्य प्रदेश में एक बार फिर सामान प्रशासन विभाग के द्वारा इस के तबादले किए गए हैं। जारी तो बादलों में चार आईएएस की तबादला सूची जारी की गई है।इसमें सबसे बड़ी जानकारी निकाल करके यही आ रही है कि 1996 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कुमार झा सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल तथा पदेन मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन विधि एवं विधायक कार्य विभाग ( केवल निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए ) बनाया गया है।

वही 1997 बैच के अधिकारी सुखबीर सिंह जो की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्य प्रदेश भोपाल तथा पदेन मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन विधि एवं विधायक कार्य विभाग ( केवल निर्वाचन संबंधी कार्यों के लिए ) को अब प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग भेज दिया गया है।

वही 2004 बच के अधिकारी रघुराज एमआर सचिव मध्य शासन तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग को सचिव मध्य शासन श्रम विभाग बना दिया गया है।

इसके साथ ही 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल सुचारी सचिव मध्य शासन सामान्य प्रशासन विभाग को आयुक्त सागर संभाग बना दिया गया है।

आदेश में यह भी बताया गया है कि

श्री मुकेश चन्द गुप्ता (1998), सचिव, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक सदस्य, राजस्व मण्डल, ग्वालियर का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

श्री विवेक कुमार पोरवाल, भाप्रसे (2000), प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग तथा राहत आयुक्त एवं पुनर्वास आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

उपरोक्तानुसार श्री सुखवीर सिंह द्वारा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री नीरज मंडलोई, भाप्रसे (1993), अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, ऊर्जा विभाग तथा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

उपरोक्तानुसार श्री रघुराज एम. आर. द्वारा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री उमाकांत उमराव, भाप्रसे (1996) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्रम विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

देखिए आदेश की कॉपी

IAS TRANSFER MP
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज