Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर बैठाकर बांध में पति-पत्नी ने लगाई छलांग हुई मौत

Author Picture
Correspondent
Sep 27, 2025 3:20 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मासूम बच्चे को सड़क पर बैठ करके पति-पत्नी के द्वारा आत्महत्या करने का मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का हैं। जहाँ मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के चलते पति-पत्नी ने अपने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे को सड़क किनारे छोड़कर भूखा खेड़ी बांध में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार पिपरिया निवासी शुभम करदाते और उनकी पत्नी रोशनी शुक्रवार सुबह पैदल ही घर से निकले। दोनों छिंदवाड़ा मार्ग स्थित भूखा खेड़ी बांध पहुंचे। इस दौरान शुभम ने अपने मामा मुन्ना परिहार को फोन कर बुलाया था। लेकिन जब तक मुन्ना वहां पहुंचे, तब तक दंपत्ति अपने छोटे बेटे को सड़क किनारे छोड़कर पुल से कूद चुके थे।

सूचना मिलते ही पुलिस और SDERF टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकाले। शवों को मुलताई अस्पताल लाकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि शुभम और रोशनी का करीब चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह हुआ था। उनका एक डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है। प्रारंभिक Kजांच में मामला पारिवारिक विवाद का सामने आया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Correspondent

रिक्की छतरपुर के रहने वाले हैं।वें दैनिक भास्कर में वर्ष 2014 से 2016 तक सर्कुलेशन हेड के पद पर सेवाएँ दे चुके हैं। दैनिक दबंग मीडिया ग्रुप के साथ 2017 तक काम किया है।वर्तमान में एमपी न्यूज़ टीवी में कार्यरत हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण रिक्की के Khabarilal.net में बतौर डिजिटल कन्टेन्ट राईटर के रूप में कॉरेस्पोंटेन्ट है।राजनीति, क्राइम,आध्यात्म से जुड़ी खबरों में रिक्की की रुचि है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज