Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

4C के फार्मूले पर 230 विधानसभा पर आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव : प्रदेशाध्यक्ष

Author Picture
Sub Editor
Jan 22, 2023 7:42 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह एक दिवसीय दौरे पर पहली बार नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विधानसभा के ग्राम उमरखेड़ी पहुंचे। जहां वे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में आधा दर्जन गांव के करीब 150 से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

देखिए वीडियो : 

 

प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राज में लोकतंत्र के नाम पर लूटतंत्र चल रहा है। जिसकी हिस्सेदार कांग्रेस पार्टी भी है। उन्होंने कहा कि मां नर्मदा तो पवित्र और जीवनदायिनी नदी मानी जाती है। उन्होंने नाम ना लेते हुए कहा कि विधायक जी अपने गिरेबान में झांक कर देखें क्या खाली रेत निकालने से मां नर्मदा की सेवा होगी। या लकड़ी का धंधा करने से बस सेवा होगी। पैसा कितना कमाओगे आप।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कहती है वह करती है। आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हम जनता के सामने पूरा विकल्प देंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी 4C के फार्मूले पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कांग्रेस के वोट बैंक को हाईजैक कर बीजेपी को फायदा पहुंचाने के सवाल पर कहा कि ये कांग्रेस की दिक्कत है कि वो सोते रहते हैं। उनको उम्मीद रहती है कि जब जनता थक जाएगी तब उनके पास आएगी। ऐसा अब समय रहा नहीं। कांग्रेस पार्टी को इस विषय में ध्यान देने की जगह आम आदमी पार्टी उनका वोट काट रही है थोड़ा अपने लोगों पे देख ले। उनके विधायक से लेकर मंत्री तक तो बिक जाते हैं।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज