Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सड़क हादसे में माँ बेटे की मौत।

Author Picture
Content Writer
Mar 15, 2023 4:34 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सड़क हादसे में माँ और बेटे की मौत का मामला सामने आया है बता दें कि बालाघाट जिले के लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम लवादा के समीप एक दर्दनाक सडक हादसे मे माता की मौके पर ही मौत हो गई वही पुत्र को गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल लाते ही पुत्र ने भी दम तोड़ दिया घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना की गई है वही ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लूट का मास्टरमाइंड पुलिस का भूतपूर्व जवान गिरफ्तार

मामले में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक विजेंद्र पिता दुर्गाजी नगपुरे उम्र करीब 31 वर्ष, अपनी माता सतवंती पति दुर्गाजी नगपुरे उम्र करीब 55 वर्ष निवासी मुरझड़ कौड़िया दोनों ही मोटरसाइकिल में सवार होकर लालबर्रा गए हुए थे और वहां से माता का इलाज करवाने के लिए मोटरसाइकिल में सवार होकर बालाघाट आ रहे थे तभी लवादा ग्राम के समीप पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट मे आ गये बताया गया है की ट्रक चालक के द्वारा मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी गई जिसमें माता सतवंती की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक चालक टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया ।

यह भी पढ़ें : लोकायुक्त कार्यवाही : सहायक राजस्व अधिकारी नगर पंचायत रँगे हाथ गिरफ्तार

स्थानीय जनों के द्वारा हादसे मे गंभीर रूप से घायल विजेंद्र को जिला अस्पताल लिजाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया वहीं अस्पताल पुलिस चौकी को तहरीर मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है फिलहाल इस घटनाक्रम की पुलिस जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें 

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज