Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अजीत डोभाल के दौरे के दौरान आकाश में संदिग्ध ड्रोन हुआ अचानक गायब

Author Picture
Content Writer
Apr 3, 2023 6:24 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल के उज्जैन आगमन के दौरान महाकाल एरिया में पुलिस को एक ड्रोन उड़ता हुआ दिखाई दिया । बगैर अनुमति के उड़ते ड्रोन ने कई सवाल खड़े कर दिए । महाकाल पुलिस ने 19 घंटे बाद ड्रोन उड़ाने वाले युवक को तलाश कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ड्रोन कैमरे को जप्त कर लिया । शनिवार रात  डोभाल जब महाकाल दर्शन करने पहुंचे थे उसी दौरान मंदिर एरिया के आसपास एक ड्रोन आसमान में उड़ रहा था । कुछ देर बाद वो गायब हो गया ।

पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पुलिस को पता चला कि नोएडा निवासी सरियश चतुर्वेदी बगैर अनुमति के ड्रोन कैमरा उड़ा रहा था ।  महाकाल पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि वह उज्जैन घूमने आया था और महाकाल एरिया के फोटो वीडियो बना रहा था। महाकाल पुलिस के अनुसार ड्रोन कैमरा जप्त कर युवक पर धारा 188 के तहत केस दर्ज किया ।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज