Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

लोकायुक्त कार्यवाही : आरक्षक 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों हुआ गिरफ्तार

Author Picture
Content Writer
Apr 6, 2023 8:13 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

लोकायुक्त कार्यवाही : थाने पर ही 25 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार किया है, उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाने के आरक्षक रवि कुशवाहा को लोकायुक्त पुलिस ने आज 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है । थाने में ही लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने छापा मारा । रवि पूर्व में क्रिकेट का सट्टा करने वाले सटोरिए पर पुनः सट्टा चालू करने के लिए दबाव बना रहा था और मांग कर रहा था कि सट्टा चालू करने के एवज में रुपए दे । फरियादी ने थाने के अन्य तीन पुलिसकर्मियों को भी सहयोगी बताया है । लोकायुक्त पुलिस थाने में कार्यवाही कर रही है ।

चिमनगंज मंडी थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया जब थाने पर पदस्थ आरक्षक रवि कुशवाहा को लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया  ।

दरअसल उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र निवासी मुकेश धमनानी और उसके दोस्त संजय सूर्यवंशी से मंडी थाने का आरक्षक रवि कुशवाह 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था । 50 हजार का इंतजाम नहीं होने पर मुकेश ने थाने पर आकर 25 हजार रुपए आज दिए । रिश्वत लेते ही उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया ।लोकायत टीम ने बताया कि यह रिश्वत क्रिकेट का सट्टा पुनः चालू करने का दबाव बनाने के लिए ली गई है साथ ही यह भी बताया कि इस रिश्वत कांड में एक सब इंस्पेक्टर सहित दो और आरक्षकों का नाम भी लिया गया है । लेकिन जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी ।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज