Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अनियंत्रित होकर पलटी बस 2 दर्जन से अधिक हुए घायल

Author Picture
Content Writer
Apr 10, 2023 2:42 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बस पलटने से दो दर्जन यात्री घायल, 15 से अधिक घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल। बालाघाट से वारासिवनी मार्ग पर कायदी वैष्णो देवी के निकट यात्री बस पलटने से 2 दर्जन से अधिक यात्रीगण घायल हो गए. जिसमें 9 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए वारासिवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं शेष 15 यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें : 17640 किसानों को नोटिस जारी करने कलेक्टर ने दिए निर्देश बताया ये बड़ा कारण

यह घटना दोपहर 1 बजे के आसपास घटित हुई. बताया जाता है कि यात्री बस बहुत तेज रफ्तार में थी इस दौरान वाहन चालक ने ब्रेकर के निकट ब्रेक लगाया और असंतुलित होकर बस पलट गई. बस इस तरह से पलटी कि उसके चारों चकके ऊपर हो गए. बस में खचाखच सवारी भरी हुई थी. जिसमें 25 से ज्यादा सवारियां घायल हो गई. इस हादसे की सूचना पर मौके पर वारासिवनी एसडीओपी मय दलबल और एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया गया. जिनका उपचार जारी है.

यह भी पढ़ें :

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज