Shorts Videos WebStories search

कलेक्टर उमरिया को राज्यपाल ने किया सम्मानित जानिए कारण

Editor

whatsapp

प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल द्वारा कलेक्टर उमरिया डॉक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बता दें की सशस्त्र सेना झंडा दिवस 2020  में कलेक्टर उमरिया द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक धनराशि एकत्रित करने में सराहनीय योगदान के लिए कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा द्वारा आज कलेक्टर उमरिया को कमिश्नर कार्यालय शहडोल में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एडीजी डीसी सागर, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक, पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद सिंहा उपस्थित रहे।

Source : Social Media

कब मनाया जाता है सशस्त्र सेना झंडा दिवस 

सशस्त्र सेना झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु भारत की जनता से धन-संग्रह के प्रति समर्पित एक दिन है। यह 1949 से 7 दिसम्बर को भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य है- १. युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग, २. सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु, ३. सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु।

Khabarilal

इस दिवस पर धन-संग्रह सशस्त्र सेना के प्रतीक चिन्ह झंडे को बाँट कर किया जाता है। इस झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते है।

Featured News उमरिया
Editor

मेरा नाम संजय विश्वकर्मा है,वैसे मेरा ख्याल है ‘खबर वह है, जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी सब केवल विज्ञापन है’ बतौर पत्रकार मेरा काम है, कि यथासंभव स्पष्ट रूप से ख़बरों की सच्चाई से आपको रूबरू करवा सकूँ। सच बोलता हूँ और विभिन्न परिस्थितियों में सही और सटीक काम करने का प्रयास भी करता हूँ। आप 09425184353 पर संपर्क करके मुझे खबर से अवगत करवा सकते हैं। आपका नाम और पहचान सार्वजानिक नही करूँगा।
error: RNVLive Content is protected !!