Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Ujjain Mahalok : आंधी-तूफान में गिरी महाकाल लोक की मूर्तियां शीघ्र पुन: की जायेगी स्थापित

Author Picture
Content Writer
May 29, 2023 4:39 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उज्जैन जिले के प्रभारी एवं वित्त, योजना, सांख्यिकी एवं वाणिज्यिक कर मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज महाकाल लोक का भ्रमण किया एवं आंधी-तूफान में गिरी सप्तऋषि मण्डल के मूर्तिस्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त स्थल पर मौजूद  मीडिया से चर्चा करते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का बस नहीं है। गत दिवस आये आंधी-तूफान में 50-50 साल पुराने वृक्ष उखड़कर गिर गये। आंधी-तूफान में महाकाल लोक में स्थापित किये गये सप्तऋषि मण्डल की मूर्तियां गिर गई,

जबकि अन्य मूर्तियां इससे प्रभावित नहीं हुई। श्री देवड़ा ने कहा कि आंधी-तूफान में गिरी मूर्तियां आगामी शीघ्र पुन: स्थापित कर दी जायेंगी तथा अन्य मूर्तियों की तकनीकी जांच कर उन्हें सुदृढ़ किया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आंधी-तूफान पर किसी का बस नहीं है, प्राकृतिक आपदा पर अनर्गल आरोप लगाकर किसी को राजनीति नहीं करना चाहिये।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज