Shorts Videos WebStories search

अस्पताल की जगह गर्भवती महिला को नर्स ने इलाज के लिये बुलाया घर जांच जारी

Content Writer

whatsapp

अनूपपुर जिला चिकित्सालय में पदस्थ नर्स ने चंद रूपयों के लालच में गर्भवती महिला की हालत गंभीर बताते हुये उसे अपने निजी घर में बुलाकर इलाज करने की बात कही गई। जिस पर पति द्वारा अपनी पत्नी को नर्स के घर ले गया, जहां इलाज के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने जिला चिकित्सालय में जमकर हंगामा मचाया। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देषन में एसडीएम अनूपपुर व सीएमएचओं की दो सदस्यीय टीम बनाकर जांच प्रतिवेदन मांगा गया है

8 जून को विजय राठौर अपनी पत्नी अनसुईया को पेट दर्द होने की शिकायत पर इलाज हेतु जिला अस्पताल लेकर आया था, जहां उसकी मुलाकात नर्स रेखा गोयल से हुई थी। नर्स ने महिला की हालत गंभीर बताते हुये उसे बिहारी काॅलोनी की स्थित अपने निजी घर में लाने की सलाह दी। जिस पर विजय राठौर ने नर्स रेखा गोयल के निजी मकान में शनिवार को अपनी पत्नी को लेकर इलाज कराने पहुंचा, जहां महिला को नर्स ने दवा देते हुये घर जाने की सलाह दी। जब महिला अपने घर ग्राम महुदा पहुंची तो उसे अत्याधिक रक्त स्त्राव होने लगी। जिस पर महिला के पति ने नर्स रेखा गोयल से संपर्क कर अपनी पत्नी की हालत बिगड़ने की जानकारी दी और फिर से नर्स ने घर पहुंच गया। जहां नर्स ने कुछ घंटे महिला को अपने घर पर रखा और ऑक्सीजन की जरूरत बताकर उसे जिला अस्पताल ले जाने की बात कह दी। जैसे ही परिजन गर्भवती महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में ही जमकर विरोध दर्ज कराया। जिसकी सूचना पर कलेक्टर ने टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिये है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News अनूपपुर
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।