Shorts Videos WebStories search

जनाक्रोश यात्रा के दौरान मानपुर में इन 9 दावेदारों की नेताप्रतिपक्ष ने करा दी मंच के सामने परेड कही ये बड़ी बात

Content Writer

whatsapp

विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले से शुरू हुई कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा 6वें दिन देर रात 20 वर्षो से भाजपा के गढ़ उमरिया जिले मे प्रवेश की प्रदेश की जनजातीय कार्यमंत्त्री मीना सिंह के विधानसभा क्षेत्र मानपुर में पूर्व नेताप्रतिपक्ष अजय सिंह ने मंत्री मीना सिंह पर जमकर निशाना साधा वही मानपुर विधानसभा के संभावित 8 उम्मीदवार की परेड कर करा उम्मीदवार न बनाए जाने पर भी पार्टी का काम करने की सपथ दिलाई वही पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि उन्हें उमरिया में भाजपा का गढ़ ढहाने के लिए उन्हें मन्त्र मिल गया है।

मानपुर विधानसभा के संभावित 9 दावेदारों को मंच के सामने खड़ा कर पूर्व नेताप्रतिपक्ष ने उन्हें सपथ दिलाई की यदि हम इन नौ संभावित दावेदारों में किसी एक को टिकट मिलने के बाद हम सब एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए तनमन से काम करेंगे।

ये है नौ है दावेदार

  • विन्दे सिंह मुदरिया
  • अमरुकोल पड़खुरी
  • तिलकराज मानपुर
  • हेमनाथ बैगा कचोदर
  • निवेदन सिंह अमदर
  • देवेंद्र प्रधान पाली
  • रोशनी सिंह लखनौटी
  • कमलभान सिंह बलोढ
  • फूल सिंह परस्ते चौरी

जनाक्रोश यात्रा के बाद आएगी पहली सूची

उम्मीदवारों की पहली सूची को लेकर कहा कि प्रदेश में 4 अक्टूबर को जनाक्रोश यात्रा का समापन होगा उसके ठीक बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी।

आपको बता दें कि

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. प्रदेश के सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा रवाना की गई थी. इन यात्राओं के समापन पर 5 अक्टूबर को धार जिले के मोहनखेड़ा में एक रैली का आयोजन किया जाएगा. जिस महारैली को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी.

नोट : ख़बरीलाल की अगली खबर में आप पढेंगे की इन 9 दावेदारों के पक्ष विपक्ष में क्या है चौक चौराहों में चर्चा

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News उमरिया रीवा
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
error: RNVLive Content is protected !!