Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

रायसेन जिले के ग्राम छिंद मे स्थित 200 साल पुराने मंदिर दर्शन करने जा रहे 2 युवकों की नर्मदा नदी मे डूबने से हुई मौत – MP News

Author Picture
Content Writer
Nov 14, 2022 6:24 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

रायसेन के उदयपुरा थाना मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर केतोघन के नर्मदा नदी पर विदिशा के दो युवक गहरे पानी में डूब गए. विदिशा से 5 दोस्त रायसेन जिले के ग्राम छिंद में हनुमान दादा के छिंद धाम घूमने जा रहे थे । इसी बीच रास्ते में दर्शन करने से पहले पांचों युवक स्नान करने नर्मदा नदी के केतोघान घाट पहुंच गए। इस दौरान दो युवक जिसमें चेतन राजपूत और राजकुमार चौरसिया नहाने के दौरान पानी में डूब गए। पानी में डूबे युवकों की जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम मोटर बोट की सहायता से युवकों की सर्चिंग कर रही है। इसके साथ ही गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

घटना की सूचना मिलने पर युवक के परिजन भी विदिशा से केतोखान पहुंचे। विदिशा के राजकुमार चौरसिया (22), चेतन राजपूत (22), अंशुल नेमा (23) विदिशा में नहाने के लिए नदी में उतरे। जबकि घाट के बाहर महेंद्र अहिरवार (24 प्रथम राजपूत (22) बाहर घाट पर ही बैठे रहे।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज