Shorts Videos WebStories search

MP News ऑटो रिक्शा और अज्ञात वाहन में हुई टक्कर से 1 की मौत,6 घायल

Sub Editor

ऑटो रिक्शा और अज्ञात वाहन में हुई टक्कर से 1 की मौत,6 घायल
whatsapp

जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। देर रात एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वही 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत गूढ़ा गाँव में एक ऑटो रिक्शा की अज्ञात वाहन से भिड़ंत होने पर ऑटो रिक्शा में सवार करीब 7 लोगों में बेबी पति शरीफ खान उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम खमरिया थाना मगरोन की दर्दनाक मौत हो गई।

तो वहीं सलमा पति रहीश खान उम्र 23 वर्ष, शरीफ, बबली, शाहीन,प्रेम, दिप्पू घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया जहाँ हालत गंभीर होने पर उन्हें दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिनका उपचार जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मगरोंन थाना प्रभारी बृजलाल पटेल और चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह परिहार ने घटना के संबंध में जानकारी ली। और अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है। वही शव पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Madhya Pradesh दमोह
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, स्टेट वॉइस, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।
error: RNVLive Content is protected !!