Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

एक मंडप से उठी दो बहनों की डोली माँ ने माना MP की मोहन सरकार का आभार

Author Picture
Sub Editor
Mar 12, 2024 6:46 PM IST

[inb_subtitle]

एक मंडप से उठी दो बहनों की डोली माँ ने माना MP  की मोहन सरकार का आभार
— Umaria News

—Advertisement—

Mukhyamantri Kanya Viwah Yojna : सर से पिता का साया उठने के बाद  संजना एवं अंजनी चौधरी दो सगी बहनों का विवाह जनपद पंचायत करकेली के हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रांगण में  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पूरे रीति रिवाज के संपन्न हुआ।

 संजना एवं अंजनी चौधरी ने बताया कि उनके पिता रमेश चौधरी का स्वर्गवास हो चुका है, जिसके बाद माता गुडडी बाई मजदूरी करके परिवार का लालन पालन कर रही है। मजदूरी से भी केवल घर ही चल रहा है। माता जी को हम दोनों बहनों की शादी चिन्ता हमेशा सताती रहती थी। माता जी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी जनपद पंचायत करकेली से प्राप्त हुई। आवेदन करने के बाद 12 मार्च को संजना चौधरी उम्र 20 साल का विवाह   छोटू चौधरी उम्र 21 साल निवासी सरमनिया मानपुर से हुआ। इसी तरह अंजनी चौधरी उम्र 23 साल का विवाह गुड्डु चौधरी ग्राम सरमनिया से हुआ।

एक मंडप से उठी दो बहनों की डोली माँ ने माना MP  की मोहन सरकार का आभार
Umaria News

दोनों बहनों की शादी एक ही मंडप में तथा एक ही दिन में होने पर माता गुड्डी चौधरी की आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे थे। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दोनों बेटियों का विवाह इतनी धूमधाम से होगा कभी सोचा नही था। हम एवं हमारा पूरा परिवार योजना के लिए  मुख्यमंत्री जी, जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज