Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Amarkantak  के Shambhudhara जलाशय में कूदा TVS Showroom संचालक हुई मौत 

Author Picture
Sub Editor
Jun 15, 2024 9:49 PM IST

[inb_subtitle]

Amarkantak  के Shambhudhara जलाशय में कूदा TVS Showroom संचालक हुई मौत 
— Amarkantak News

—Advertisement—

जानकारी के अनुसार ग्राम धिरौल देवहरा थाना चचाई निवासी व टीव्हीएस शोरूम अनूपपुर के संचालक 26 वर्षीय गजेन्द्र पटेल पिता रामचरण पटेल अपने साथी मनीष, पवन, राजेश एवं आलोक के साथ शनिवार की सुबह अमरकंटक घूमने निकले थे दोपहर 2 बजे पिकनिक स्पॉट शंभूधारा पहुंचे जहां कुछ साथी खाना खा रहे थे, कुछ शंभूधारा में नहा रहे थे। 

इसी दौरान गजेन्द्र पटेल भी जलाशय में कूदा, लेकिन वह जलाशय से बाहर नही निकल सका। कुछ देर तक साथियो ने तलास किया नहीं मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंच एसडीआरएफ अनूपपुर को सूचना दी। वहीं अमरकंटक पार्षद वार्ड 06 के कान्हा तिवारी भी जानकारी बाद पहुंचे और कुछ लोगो ने डैम में कूद कर ढूढने की भरसक प्रयास किया। 

सूचना पर मौंके पर पुष्पराजगढ़ एसडीएम, अमरकंटक नायब तहसीलदार कौशलेंद्र मिश्रा, अमरकंटक के वन विभाग की टीम, अमरकंटक पुलिस सभी भरसक प्रयास में लगे हुए है। समाचार लिखे जाने तक गजेन्द्र पटेल नही मिल सका। 

वही इस पूरे मामले में जिला होमगार्ड प्रभारी जेपी उइके ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम पहुंच रहीं हैं, रात में ही गोताखोरों की टीम गजेन्द्र पटेल की तलाश करेगी। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज