Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

100 रुपए के लिए कर दी हत्या मामले में हुआ सनसनीखेज खुलासा

Author Picture
खबरीलाल Desk
Mar 30, 2026 9:05 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : छोटी मोटी बात पर विवाद और उसके बाद जघन्य अपराध की वारदात मध्य प्रदेश में इन दोनों बढ़ती ही चली जा रही हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले का है जहां एक व्यक्ति के द्वारा कुछ लोगों से ₹100 उधार दिए गए थे और जब समय पर उसे नहीं लौट आए तो यह है मामला हत्या तक चला गया।

बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के जमरिया फलिया पाटी में सौ रूपयों की उधारी को लेकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां फुलसिंग(35) पिता मोहनिया की तीन युवकों ने 100 रुपये की उधारी को लेकर हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उधारी चुकाने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने फुलसिंग के सिर,सीने व गुप्तांग में मारपीट कर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि फुलसिंग एक कृषक है वह युवक मनीष पिता काशीराम ने 100 रुपये उधार लिये थे। वापस नहीं लौटने पर वह उसके दोस्त के साथ मिलकर मारपीट की। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए थे।

घटना की जानकारी होने के बाद थाना प्रभारी रामदास यादव,सहायक उप निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा पुलिस जवान के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को पीएम के लिए पीएम रूम पहुँचाया। पुलिस ने तीन युवकों पर हत्या का केश दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वही पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी मनीष पिता काशीराम निवासी पटेल फलिया पाटी, वीरेंद्र पिता सकाराम सोलंकी निवासी पटेल फलिया पाटी व रणछोड़ पिता अम्बाराम निवासी पटेल फलिया पाटी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रहीं है। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज