Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

(मुरैना) स्टेशनरी व गिफ्ट सामान गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान

Author Picture
Sub Editor
Apr 8, 2025 11:03 PM IST

[inb_subtitle]

(मुरैना) स्टेशनरी व गिफ्ट सामान गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान
— (मुरैना) स्टेशनरी व गिफ्ट सामान गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का नुकसान

—Advertisement—

मुरैना: शहर की राठौर कालोनी स्थित आजाद नगर के एक घर में बने स्टेशनरी व गिफ्ट के सामान के गोदाम में मंगलवार की शाम छह बजे के करीब अचानक आग लग गई। लोगों ने गोदाम से धुंआ उठते देखा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोग इस आग को बुझाने में जुट गए। इस बीच पुलिस व फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची, जिसमें दो फायर ब्रिगेड दो-दो बार पानी डालकर खाली हो गई, लेकिन आग पूरी तरह से नहीं बुझी। स्थानीय लोग भी पंप चालू कर इसे बुझा रहे थे। आग लगने का कारण बिजली के तारों में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा था।

मौके पर पहुंचे कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक शिवम चौहान ने बताया कि श्याम मुरारी जनरल स्टोर का गोदाम है, इसमें क्राकरी व जनरल स्टोर का सामान बताया जा रहा है। शार्ट सर्किट से फिलहाल आग लगना बताया जा रहा है। दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझा रहीं हैं। दो-दो बार यह खाली हाे चुकीं है। कितने का नुकसान है यह दुकान मालिक ही बता सकते हैं।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज