Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Dhar में इन 54 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 539 आंगनवाड़ी सहायिका कुल 593 पदों पर निकली भर्ती

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jun 21, 2025 9:11 PM IST

[inb_subtitle]

Dhar में इन 54 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 539 आंगनवाड़ी सहायिका कुल 593 पदों पर निकली भर्ती
— Dhar में इन 54 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं 539 आंगनवाड़ी सहायिका कुल 593 पदों पर निकली भर्ती

—Advertisement—

Dhar News : महिला एवं बाल विकास विभाग धार में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित आंगनवाड़ी केन्‍द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के रिक्‍त पदों की पूर्ति हेतु दिनांक 04 जुलाई 2025 तक ‘’चयन’’ एमपी ऑनलाईन के माध्‍यम से आवेदन किये जा सकेंगे। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए न्‍यूनतम शैक्षणिक योग्‍यता हायर सेकेण्‍डरी उत्‍तीर्ण होना अनिवार्य है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद हेतु आवेदन करने वाली इच्‍छुक महिला आवेदिका की आयु 01 जनवरी 2025 की स्थिति में 18 से 35 वर्ष होना अनिवार्य है । विभाग द्वारा इच्‍छुक महिला आवेदिकाओं को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज / प्रमाण पत्र लेकर ही एमपी ऑनलाईन सेंटर पर जायें । आवश्‍यक दस्‍तावेजों में आवेदिका जिस ग्राम/ शहरी क्षेत्र के वार्ड की निवासी हैं, वहां सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवासी संबंधी प्रमाण पत्र, आवेदिका अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति की हैं तो जाति प्रमाण पत्र, आवेदिका वर्तमान में बी.पी.एल. में जीवन यापन कर रही है तो बीपीएल का प्रमाण पत्र, आवेदिका यदि विधवा/परित्‍यक्‍ता है तो सक्षम न्‍यायालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र लेकर ही आवेदन ऑनलाईन करायें । आवेदन ऑनलाईन करने की अंतिम दिनांक 04.07.2025 है । निर्धारित दिनांक के बाद पोर्टल बंद हो जायेगा अत: इच्‍छुक महिला आवेदिका समय से आवेदन करें । नियुक्ति हेतु किसी भी प्रकार का ऑफलाईन आवेदन स्‍वीकार नहीं किया जायेगा ।

धार जिले में निम्‍नानुसार परियोजनाओं में क्रमशः आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पद रिक्‍त हैं –
क्र. परियोजना रिक्‍त पदों की संख्‍या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका
उमरबन       04 53
कुक्षी           03 26
गंधवानी       07 54
डही            03 76
तिरला         01 12
धरमपुरी      02 22
धार ग्रामीण  03 13
धार शहरी  02 06
नालछा      09 46
निसरपुर     01 21
बदनावर-1  01 38
बदनावर-2 00 17
बाग          04 86
मनावर       03 28
सरदारपुर-1  07 16
सरदारपुर-2 04 25

इस प्रकार जिले में कुल 54 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं कुल 539 आंगनवाड़ी सहायिका के पद रिक्त है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्‍त पदों की जानकारी संबंधित विकासखण्‍ड / परियोजना के सूचना पटल पर चस्‍पा की गई है, अवलोकन किया जा सकता है ।

महत्‍वपूर्ण बात यह है कि जिस ग्राम/शहरी क्षेत्र के वार्ड में पद रिक्‍त होगा पोर्टल उसी ग्राम / शहरी वार्ड के आवेदन ले पायेगा । इस हेतु आवश्‍यक है कि आवेदन ऑनलाईन करने के पूर्व यह सुनिश्चित कर लें कि जिस आंगनवाड़ी केन्‍द्र के लिए आवेदन कर रहे हैं वहां पर पद रिक्‍त है या नहीं । नियुक्ति संबंधी नियम-निर्देशों का परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है ।

खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज