Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Zila Panchayat Bhopal CEO इला तिवारी ने किया बैरसिया की पंचायतों का निरीक्षण जैविक खेती के विषय पर महिलाओं से की चर्चा

Author Picture
Sub Editor
Jun 27, 2025 11:09 PM IST

[inb_subtitle]

Zila Panchayat Bhopal CEO इला तिवारी ने किया बैरसिया की पंचायतों का निरीक्षण जैविक खेती के विषय पर महिलाओं से की चर्चा
— Zila Panchayat Bhopal CEO इला तिवारी ने किया बैरसिया की पंचायतों का निरीक्षण जैविक खेती के विषय पर महिलाओं से की चर्चा

—Advertisement—

 Zila Panchayat Bhopal CEO Inspection : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इला तिवारी ने शुक्रवार को जनपद पंचायत, बैरसिया के ग्राम कोलूखेडी पहुंचकर जैविक खेती के विषय पर स्‍व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। जैविक खेती से जुडने,उससे होने वाले फायदे एवं आने वाली समस्‍याओं के सम्‍बन्‍ध में  विस्‍तृत रूप से चर्चा कर समस्‍या के समाधान के लिए सम्‍बन्धितों को निर्देशित किया।

Zila Panchayat Bhopal CEO इला तिवारी ने किया बैरसिया की पंचायतों का निरीक्षण जैविक खेती के विषय पर महिलाओं से की चर्चा
Zila Panchayat Bhopal CEO इला तिवारी ने किया बैरसिया की पंचायतों का निरीक्षण जैविक खेती के विषय पर महिलाओं से की चर्चा

भ्रमण के दौरान आजीविका  मिशन अंतर्गत महिलाओं द्वारा किये जा रहे जैविक खेती के कार्य की सराहना करते हुए सीईओ ने कृषकों की संख्‍या बढाने के लिए कहा। तत्‍पश्‍चात सीईओ ने शासकीय स्‍कूल एवं आंगनबाडी भवन पहुंचकर शैक्षणिक गतिविधियों के सम्‍बन्‍ध में जानकारी ली एवं बच्‍चों से चर्चा की।  

इन गांवों में भी किया कार्यो का निरीक्षण

ग्राम कोलूखेडी के बाद सीईओ ने ग्राम सिंधोडा, परसोरा, भमौरा एवं गुनगा पहुंचकर मनरेगा अंतर्गत निर्मित किये गए अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंधोडा में निर्मित किेय जा रहे अमृत सरोवर पर वेस्‍ट वियर का निर्मित किये जाने हेतु सम्‍बन्धित को निर्देशित किया। तत्‍पश्‍चात हितग्राही श्री भंवरलाल/गुलाब सिंह के आवास का निरीक्षण किया। आगामी स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण को ध्‍यान में रखते हुए स्‍वच्‍छ  मिशन अंतर्गत किये गए कार्यो नाली निर्माण, एण्‍ड पाईंट स्‍ट्रक्‍चर आदि निरीक्षण किया । स्‍कूल एवं आंगनबाडी केन्‍द्रों में पेयजल व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने के लिए परिसर में लगे हैण्‍डपम्‍प को ठीक करवाने हेतु पी.एच.ई. विभाग को निर्देशित किया।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज