Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Dindori News : 7 जुलाई को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश कलेक्टर नेहा मारव्या ने जारी किए आदेश

Author Picture
Sub Editor
Jul 6, 2025 10:47 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Dindori News : जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जलभराव एवं अतिवृष्टि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर नेहा मारव्या द्वारा सोमवार दिनांक 07 जुलाई 2025 को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, यह अवकाश शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालयों सहित प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मान्य होगा। हालांकि, सभी शिक्षक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के कर्मचारी निर्धारित समय पर संस्था में उपस्थित रहेंगे।

Dindori News : 7 जुलाई को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में रहेगा अवकाश कलेक्टर नेहा मारव्या ने जारी किए आदेश

इसके साथ ही, जिले के समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में लाभान्वित होने वाले बच्चों के लिए भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उक्त दिवस में केंद्र में उपस्थित रहकर आंगनवाड़ी की अन्य नियमित गतिविधियों का संचालन करेंगी।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज