Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ होटल में लूट सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी

Author Picture
Content Writer
Mar 19, 2023 1:59 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उज्जैन के इंदौर गेट स्थित होटल कलश में घुसकर 3 लुटेरों ने होटल में रुके दिल्ली और मध्य प्रदेश के विदिशा से आए श्रद्धालुओं के साथ लूट की । रूम नंबर 101 और 205 में रुके श्रद्धालुओं को चाकू और कट्टा अड़ाकर लूटा गया । 3 बदमाशों ने सुबह 4 बजे दरवाजा खटकाया और वारदात को अंजाम दिया । श्रद्धालुओं ने कहा एक सोने की चैन एक अंगूठी 19 हजार रुपए नगद लेकर चले गए ।

यह भी पढ़ें : क्राइम ब्रांच ने लेडी तस्कर के कब्जे से जप्त की 21 हजार कीमत की शराब

उज्जैन के इंदौर गेट स्थित होटल कलश में 3 लोगों ने होटल में रुके दिल्ली और मध्य प्रदेश के विदिशा से आए श्रद्धालुओं के साथ कमरे में घुस कर लूट की है । होटल के रूम नंबर 101 और 205 में रुके श्रद्धालुओं को चाकू और कट्टा अड़ाकर लूटा गया । दिल्ली से आए श्रद्धालु के अनुसार सुबह 4 बजे किसी ने दरवाजा खटकाया और दरवाजा खुलते ही मुंह पर कपड़ा बांधे और हाथ में हथियार लिए युवको ने वारदात को अंजाम दिया । श्रद्धालु ने कहा एक सोने  की चैन एक अंगूठी और कुल 19 हजार रुपए नगद लेकर चले गए ।

यह भी पढ़ें : कोचिंग संचालक की सह पर पैसों की लालच में बन गए फर्जी परीक्षार्थी

सीएसपी ओपी मिश्रा और महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है । जाँच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की भी मदद पुलिस ले रही है । महाकाल थाना सीएसपी ओपी मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4 बजे होटल पर दो अज्ञात बदमाश पहुंचे थे और होटल के काउंटर पर बैठे कर्मचारी कुंदन को डरा धमका कर रूम में गए और वारदात को अंजाम दिया है । सीएसपी ने यह भी बताया कि जो अपराधी आए थे उनके पास कट्टा और चाकू था । पुलिस इस पूरे मामले में गहन छानबीन कर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे भी देख रही है।

यह भी पढ़ें : शिवराज के बोल छिंदवाड़ा में गड्ढा खोदकर गाड़ देंगे कमलनाथ का पलटवार कहा विनाश काले,

विपरीत बुद्धि

Artical by आदित्य

follow me on facebook 

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज