Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

लाडली बहना योजना : पेड़ पर चढ़कर अजब गजब तरीके से भरे जा रहे फॉर्म

Author Picture
Content Writer
Apr 8, 2023 9:58 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के मौके पर मध्यप्रदेश में लांच हुई लाडली लक्ष्मी बहना योजना के फार्म भराने की शुरुआत 25 मार्च से हुई है. योजना को लेकर पूरे प्रदेश भर में महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. चूल्हे चौके से सारे कामकाज छोडक़र महिलाएं इन दिनों सुबह से ही लाडली बहना योजना के फार्म भरवाने के लिए अपने घरों से निकल जा रही हैं.

Source : Social Media

लाडली लक्ष्मी बहना योजना के फार्म भरने की स्थिति कही ठीक तो कही खराब चल रही है. इस स्थिति से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले के इछावर विधानसभा क्षेत्र में नेटवर्क सर्वर की परेशानी होने की वजह से लाडली लक्ष्मी बहना योजना के फार्म भरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. स्थिति यह है कि महिलाओं को सुबह से लेकर शाम तक सर्वर का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि कई महिलाओं को तो बगैर फार्म भरे ही बैरंग लौटना पड़ रहा है.

आदिवासी अंचलों में तो स्थिति यह है कि सर्वर के लिए जिला पंचायत सचिवों को पेड़ व घरों की छतों का सहारा लेना पड़ रहा है. स्थिति यह बन रही है कि महिलाएं पेड़ के नीचे से ही पेड़ पर चढ़े सचिव को योजना से संबंधित जानकारी दे रही है, जबकि पेड़ पर चढ़े सचिव महिलाओं की जानकारी भरकर लाडली लक्ष्मी योजना के फार्म भरने का प्रयास कर रहे हैं. बता दें योजना के अंतर्गत इछावर ब्लॉक में चिन्हित 40 हजार लाडली बहनों के फार्म भरे जाना है, लेकिन सर्वर की कनेक्टविटी नहीं मिलने की वजह से अब तक लगभग 13 हजार 300 से अधिक लोगों के आवेदन भरे जा सके है

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज