Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Tire Color: क्या आपको पता हैं टायर सिर्फ काले रंग के ही क्यों होते हैं जबकि टायर जिस रबर से बनता है वह दूध से भी ज्यादा होता है सफ़ेद

Author Picture
Editor
Nov 20, 2022 6:20 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Why Tires are always Black: अपके रोजमर्रा के जीवन में उपयोग आने वाले छोटे बड़े वाहन जैसे साइकिल,मोटर साइकिल,बाइक,बस,कार और भारी भरकम ट्रक से लेकर वायुयानों में भी लगे टायर काले ही रंग के होते है. मतलब टायर कोई भी हो रंग आपको काला ही मिलेगा.आप तो जानते ही होंगे की टायर हमेशा काला ही क्यों होता है जबकि टायर जिस रबर से बनाया जाता हैं उस रबर का रंग दूध से भी ज्यादा सफ़ेद होता हैं,लेकिन उसके बाद भी टायर का रंग काला ही क्यों हो जाता हैं आज इस खबर में हम इसी बात पर आगे चर्चा जारी रखेंगे.

यह हैं टायर के काला होने की असल वजह

अब आप तो जान ही गए हैं की रबर जिससे टायर का निर्माण किया जाता हैं उसका रंग दूध से भी ज्यादा सफ़ेद होता है. लेकिन टायर की क्षमता को बढ़ाने और टायर को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए टायर को काला रंग दिया जाता हैं, लेकिन सवाल यह उठता हैं की सफ़ेद रबर से बना टायर काला कैसे ? यदि आपके मन में भी यह सवाल उठ रहा था हैं तो आपको हम बता दें की जिस रबर से टायर बनाया जाता हैं उसमे कार्बन ब्लैक नाम का केमिकल मिला दिया जाता हैं इस कारण सफ़ेद रबर से बना टायर काला हो जाता है.

कार्बन ब्लैक के पहले टायर में ये मिलाया जाता था :

खबरीलाल की जानकारी के मुताबिक शुरुवाती दौर में जिस रबर से टायर बनाया जाता हैं उसके Chemical Compound की stability को बनाए रखने के लिए रबर में कालिख मिलाई जाती थी. कालिख में मौजूद कार्बन ब्लैक के कारण टायर काले रंग के हो जाते थे,लेकिन मौजूदा दौर में रबर में कालिख न मिलाकर कार्बन ब्लैक ही मिलाया जाता है. तो अब तो आप जान ही गए हैं की कार्बन ब्लैक टायर को मजबूती के साथ साथ गजब की Durability प्रदान करता है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज