Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Rewa News : ट्रक की टक्कर से कार की CNG किट में भड़की आग,कार में जिन्दा जले तो कलाकार

Author Picture
Content Writer
Dec 5, 2022 8:41 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Rewa News : रीवा में कार सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. उनकी कार को ट्रांसफर लोड ट्रक ने टक्कर मार दी, फिर 100 मीटर तक घसीटा। सीएनजी गैस किट फटने से कार में आग लग गई। कार सवारों ने बचने के लिए मौत से संघर्ष किया। बचने की जद्दोजहद में एक सवार का हाथ भी टूट गया। दोनों आर्केस्ट्रा कलाकार थे। कार में आग लग गई जबकि ट्रक भी पूरी तरह जल गया। ट्रक चालक फरार हो गया।

Rewa News : घटना रीवा जिले के चोरहटा थाना अंतर्गत जेपी ओवरब्रिज के पास की है. हादसा रविवार रात दो बजे हुआ। दोनों के कंकाल कार में मिले थे। दोनों की पहचान कर ली गई है। कलेक्टर मनोज पुष्पा, एसपी नवनीत भसीन, एएसपी अनिल सोनकर, सीएसपी शिवली चतुर्वेदी, चोरहटा थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पांडेय आज सुबह मौके पर पहुंचे. एफएसएल की टीम ने भी जांच की है।

 

कार और ट्रक एक साथ जले

अनिल सोनकर  एडिशनल एस.पी. रीवा ने बताया कि मृतकों की पहचान ढेकहा  (रीवा) निवासी अमित अग्रवाल और दुबरी (रीवा) के पपखरा हाल निवासी छोटे लाल शुक्ला के रूप में हुई है. दोनों रतहरा से NH30 बायपास होते हुए जेपी मोड़ की ओर आ रहे थे। ट्रक सतना से प्रयागराज जा रहा था।

ओवरब्रिज पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक कुछ दूर तक कार को घसीटता ले गया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। इसी दौरान कार में आग लग गई। कार और ट्रक पूरी तरह से जल गए।

जले कार सवार

मौके पर क्राइम मोबाईल यूनिट के प्रभारी डाॅ. आर.पी शुक्ला ने बताया कि हादसे के बाद दोनों मृतकों को कार के अंदर काफी मशक्कत करनी पड़ी। संघर्ष के कारण एक युवक का हाथ भी टूट गया। अगर कार में सीएनजी किट नहीं लगाई गई होती तो दोनों युवकों को जलने से बचाया जा सकता था।

जानें प्रत्यक्षदर्शियों से…

घटना के चश्मदीद मोहन सिंह ने बताया कि वह यहां निर्माणाधीन भवन में चौकीदार है। रीवा से आते हैं, नाइट ड्यूटी करते हैं और सुबह निकल जाते हैं। घटना वाली रात को इमारत की दीवार से वाहनों के टकराने की आवाज सुनाई दी। जब वह बाहर निकला तो उसने देखा कि दोनों वाहनों में आग लगी हुई थी। ट्रक का चालक व क्लीनर उतरकर फरार हो गया। तुरंत 100 नंबर पर फोन किया। आधे घंटे में पुलिस आ गई। इसके बाद दमकल ने आकर आग पर काबू पाया।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज