Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

रिश्ते के भाई ने टुकड़े टुकड़े कर गाड़ दिया 50 फीट जमीन के नीचे ऐसे हुआ खुलासा

Author Picture
Editor
Jul 15, 2023 4:03 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बुधवार को लापता हुए किराना व्यवसायी का शव शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे से लगभग 50 फीट अंदर मिला। व्यवसायी की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। पहले उसे कोई दवाई सुंघाकर बेहोश किया। इसके बाद उसके शव के टुकड़े कर दिए। टुकड़ों को पॉलिथीन में भरा और जाकर गाढ़ दिया। इस तरह की निर्मम हत्याका यह पहला मामला है, जहां शव के इतने टुकड़े किये गए हों। शनिवार सुबह जिला अस्पताल गुना में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों के पैनल ने पीएम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : दो बच्चों समेत पति पत्नी ने की आत्महत्या जताई एक साथ अंतिम संस्कार करने की आखिरी इच्छा पढ़िए 4 पन्ने का सुसाईड नोट

यह भी पढ़ें :WhatsApp के इस नए प्राइवेसी से खत्म होगा आपके मोबाइल नम्बर के सार्वजनिक होने का डर

बता दें कि गुना शहर की गंगा कॉलोनी में रहने वाले विवेक शर्मा (45) पुत्र राजकुमार शर्मा जयस्तंभ चौराहे के पास बीजी रोड पर किराने की दुकान चलाते थे। बुधवार को भी सुबह वह अपने पिता के साथ दुकान पर थे। सुबह लगभग 11 बजे विवेक घर जाने की कहकर अपनी दुकान से निकले। वह स्कूटी से घर के लिए रवाना हुए, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिवार वालों ने तलाश शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। हैरान-परेशान परिवार वालों ने कोतवाली पहुंचकर विवेक की गुमशुदगी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें : बलात्कार के आरोपी का घर तोड़ने पहुँच गए 40 से 50 लोग गाँव बना छावनी

यह भी पढ़ें :Vande Bharat Train : उज्जैन को मिल सकती है भगवा रंग में रंगी वंदे भारत ट्रेन जानिए क्या होता रूट

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। इसी बीच उसकी स्कूटी अगले दिन सिंगवासा तालाब पर खड़ी मिल गयी। पुलिस को यह इनपुट मिला कि विवेक को अपने मामा के लड़के मोहित से कुछ पैसे लेनेथे। वह उससे पैसे लेने ही निकला था। इसी आधार पर पुलिस ने मोहित से पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि विवेक की हत्या कर शव को गोपीसागर डैम जाने वाले रास्ते से आगे नेशनल हाइवे से लगभग 50 फीट अंदर गाढ़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक वह ऑटो से शव के टुकड़ों को लेकर गया। वहां मजदूरों से गड्ढे खुदवाए । उन्हीं गड्ढों में शव को गाढ़ दिया।

यह भी पढ़ें :  एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर किया सुसाइड

यह भी पढ़ें :  Tech Top 10 of the Week : Apple iOS 17 अपडेट से लेकर Nothing Phone (2) लॉन्च तक, जानिए हफ्ते के 10 बड़े Tech Updates

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज