Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पाली की हुंडई कार बाँधवगढ़ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त वही घुनघुटी शहडोल मार्ग पर भी हुआ हादसा

Author Picture
खबरीलाल Desk
Nov 10, 2026 3:32 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले में बीते दिनों दो अलग-अलग क्षेत्र में का दुर्घटनाओं का मामला सामने आया है।पहला मामला जिले के घुनघुटी और शहडोल के बीच सोमवार की रात लगभग 9 बजे के आसपास तेज और अनियंत्रित कार अचानक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। घटना की सूचना मिलते ही घुनघुटी पुलिस चौकी की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

दूसरी घटना

बांधवगढ़ से उमरिया आ रही कार पेड़ से टकराई, तीन गंभीर घायल

उमरिया- बांधवगढ़ से उमरिया की ओर आ रही हुंडई कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई ,हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में कुल पांच लोग सवार थे। सभी घायल पाली क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, कार नंबर UK07AV4645 में सवार पांच लोग बांधवगढ़ से उमरिया की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सिद्ध बाबा के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोगों को चोटें आईं। जिसमें दो लोगो का पैर फैक्चर हुआ और एक के सिर पर गंभीर चोट आई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना बीते दिन लगभग 7 बजे के आस पास बताई जा रही है जैसे ही सूचना पुलिस चौकी ताला को मिली तत्काल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय उमरिया पहुंचाया, जहां तीन गंभीर घायलों को भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल सभी पांचों लोगों के पाली निवासी होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज