Earthquake in Jaipur: शुक्रवार (21 जुलाई) सुबह-सुबह राजस्थान में कई जगहों पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राजधानी जयपुर में सुबह 4:09 बजे से 4:23 बजे तक भूकंप के तीन बड़े झटके महसूस किये गये. जयपुर में रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 थी. शाम साढ़े चार बजे तक राज्य के अन्य शहरों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप का केंद्र अरावली की पहाड़ियां बताया गया है. जयपुर में भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गये. अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 4.09 बजे आया और 10 किमी की उथली गहराई पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 थी. एनसीएस डेटा के मुताबिक, इसके बाद सुबह 4.22 बजे 3.1 तीव्रता और 4.25 बजे 3.4 तीव्रता के दो और भूकंप आए। जब भूकंप का पहला झटका आया तो ज्यादातर लोग सो रहे थे। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आये. भूकंप का असर आसपास के कई जिलों में भी महसूस किया गया.
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">July 20, 2023Earthquake of Magnitude:3.4, Occurred on 21-07-2023, 04:25:33 IST, Lat: 26.87 & Long: 75.69, Depth: 10 Km ,Location: Jaipur, Rajasthan, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/EZSRZH678p @ndmaindia @Indiametdept @KirenRijiju @Dr_Mishra1966 @DDNewslive pic.twitter.com/yMZfU3pWPO
यह भी पढ़ें : Petrol Price Today : बढ़ गए कच्चे तेल के दाम जानिए पेट्रोल-डीजल का क्या है आज का ताजा रेट्स
