Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Gold Price Today : सोने-चांदी के दामों में दर्ज हुई गिरावट जानिए आज 29 जुलाई के ताजा भाव

Author Picture
Editor
Jul 29, 2023 10:39 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Gold Price Today: अगर आप भी आज सोना-चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैंकबाजार.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी शनिवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने और चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिला। आज सोने और चांदी दोनों की कीमत में गिरावट आई है। भोपाल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 58,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 56,030 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोने के दाम में आई गिरावट

आज यानी शनिवार को भोपाल के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई है। शुक्रवार को राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत 59,200 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो शनिवार को गिरकर 58,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. 22 कैरेट सोने पर नजर डालें तो शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 56,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जो शनिवार को घटकर 56,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

चांदी के दाम भी गिरे

चांदी की बात करें तो आज यानी शनिवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को चांदी 81,500 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जिसमें शनिवार को 2,000 रुपये की गिरावट आई। ऐसे में आज चांदी 79,500 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिलेगी.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज