Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

गाँव में ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला युवक का शव 6 लोगो पर लगा हत्या का आरोप

Author Picture
Editor
Jul 31, 2023 3:26 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पूरा मामला निवाड़ी  जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र की पंचायत पनिहारी सकेरा के मटिया ख़िरक का है जहाँ 22 वर्षीय युवक शिवम् यादव का शव ट्रांसफार्मर के नीचे पड़ा मिला , परिवार जन का आरोप है की गाँव के दबंगों ने लाठी डंडों से पीट पीट कर उनके बेटे की हत्या कर दी है । जिसको लेकर परिवार जनों ने पृथ्वीपुर मुख्य चौराहे पर चक्का जाम करके अपराधियों के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज करने की बात कही है ।

परिजनों ने नामजद 6 लोगो पर लगाए आरोप

परिजनों ने गांव के ही मुन्ना यादव, संजू यादव, मलखान, सीताराम यादव सहित 6 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाए है। फ़िलहाल पुलिस ने अभी कोई भी व्यान इस घटना को लेकर जारी नहीं किया है पुलिस का कहना है की वह मामले की जांच कर रही है।

हत्या को दिया गया दुर्घटना का स्वरुप

तो वही महिलाओं का आरोप है शिवम् कि हत्या कर उसे डीपी के पास फेंका है। हत्या को करंट लगने की घटना का रूप दिया है। शिवम के चाचा ने बताया कि मुन्ना यादव, संजू यादव, सीताराम यादव सहित आधा दर्जन लोग शिवम को पकड़कर ले गए और उसके साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी।

मामले में होगी निष्पक्ष जाँच : पुलिस

तो वही जैसे है पुलिस को परिवार जनों के द्वारा चक्का जाम करने की जानकारी मिली तो सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज