Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bigg Boss 16: चिकन-चिकन कर शालीन ने किया दर्शकों के दिमाग का दही, अब सलमान खान ने भी लगाई क्लास

Author Picture
Editor
Nov 4, 2022 10:01 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Bigg Boss 16: सलमान खान का धमाकेदार शो ‘बिग बॉस 16’ इन दिनों टीवी पर खूब धूम मचा रहा है। अब्दु रोजिक से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) तक का गेम लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आए दिन ये कंटेस्टेंट्स सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी करते हैं। लेकिन घर के कुछ सदस्यों ने दर्शकों की नाक में दम करके रख दिया है। वहीं हाल ही में ‘बिग बॉस 16‘ (Bigg Boss 16) का एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान शालीन भनोट की क्लास लगाते दिखाई दिए। उन्होंने चिकन को लेकर शालीन भनोट को खूब खरी-खोटी सुनाई। हैरान करने वाली बात तो यह है कि शालीन भनोट की क्लास लगने से दर्शक भी खुश नजर आए और उन्होंने एक्टर को शो से बाहर निकालने की मांग की।

बता दें कि एंटरटेनमेंट से भरपूर शो ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को अक्सर चिकन की डिमांट करते देखा जाता है। बीते दिन भी उन्होंने बिग बॉस से चिकन को लेकर बहस कर ली थी। हालांकि बिग बॉस ने भी उन्हें फटकार लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं इस बात के लिए अब सलमान खान भी उनकी क्लास लगाते दिखाई दिए। उन्होंने शालीन को डांटते हुए कहा, “आपका चिकन चिकन चिकन इतना हो गया है। टास्क शुरू होने से पहले, रात में सोने से पहले। मैं तो कहता हूं कि बिग बॉस आप भेज ही क्यों रहे हो यार, इसे भी बंद कर दो। एक तो आप बाहर परेशान करोगे, फिर अंदर बिग बॉस को इरीटेट करोगे।”

Source-bollywoodlife

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज