Shorts Videos WebStories search

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जन जातीय कार्य मंत्री करेंगी ध्वजारोहण मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी

Content Writer

whatsapp

मध्य प्रदेश शासन की जन जातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह स्टेडियम ग्राउण्ड में प्रातः 9 बजे से आयोजित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगी । इसके साथ ही जिले उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के मिनट टू मिनट कार्यक्रम अनुसार 8 बजकर 59 मिनट पर मुख्य अतिथि का आगमन, 9 बजे ध्वजारोहण, राष्ट्रीय सलामी, राष्ट्रगान, मध्यप्रदेश गान, 9 बजकर 2 मिनट पर परेड कमांडर द्वारा परेड की सूचना, 9 बजकर 4 मिनट पर परेड का निरीक्षण, 9 बजकर 9 मिनट पर माननीय मुख्यमंत्री महोदय के संदेश का वाचन, 9 बजकर 32 मिनट पर हर्ष फायर, 9 बजकर 35 मिनट पर मार्च पास्ट, 9 बजकर 40 मिनट पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड में सम्मिलित प्लाटून कमाण्डर से परिचय प्राप्त, 9 बजकर 45 मिनट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम , 10 बजकर 15 मिनट पर पुरुस्कार वितरण किया जाएगा।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News उमरिया
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।