Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शॉर्ट सर्किट से पुष्टा गोदाम में लगी आग, दो फायर ब्रिगेड से पाया गया आग पर काबू

Author Picture
Editor
Oct 10, 2023 6:59 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

शाजापुर। मोहल्ला पिंजारवाडी कसाईवाडा क्षेत्र में सोमवार को शाम 8:00 बजे लगभग एक पुष्टा गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई है। गोदाम में रखा लाखो का पुष्टा जलकर खाक हो गया। गनीमत रही की कोई जनहानि नही हुई।

प्राप्त जानकारी अनुसार मोहल्ला पिंजारवाडी में एक पुष्टा गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगने की खबर जेसे ही मोहल्ले वालो लगी तुरंत सभी आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन फिर भी आग पर काबू नही पाया गया। मोहल्ले वालो ने अपनी सूझबुझ दिखाकर तुरंत ही फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम पर जानकारी देकर आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर आकार आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी की एक फायर बिग्रेड से भी पुरी तरह आग पर काबू नही पाया जा सका जिसके चलते दूसरी फायर बिग्रेड बुलाकर आग पर काबू पाया गया।

पुष्टा व्यापारी ने बताया की गोदाम में लगभग 2 लाख रूपए का पुष्टा रखा हुआ था, अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई जिससे गोदाम में रखा मेरा लगभग 2 लाख रूपए का पुष्टा जलकर खाक हो गया। गनीमत रही की कोई जनहानि नही हुई, मोहल्ले के लोगो व फायर बिग्रेड द्वारा आग पर काबू पा कर आग बुझाई गई।

रिपोर्ट //ब्रज कुमार राठौर

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज