Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP के उमरिया में बुलडोजर बाबा सहित भोजपुरी सिनेस्टार रविकिशन की होगी आमसभा जानिए तारीख और स्थान

Author Picture
Editor
Nov 3, 2023 8:46 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान की जैसे-जैसे तारीख नजदीक आती जा रही है। प्रदेश का सियासी पारा चरम सीमा पर चढ़ता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा सत्ता में काबिज होने के लिए चोरी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

वही मध्य प्रदेश का उमरिया जिले की बांधवगढ़ विधानसभा और मानपुर विधानसभा जो कभी बीजेपी के लिए सेफ सीट मानी जाती थी। इस बार हालात बदले बदले से हैं। प्रदेश के किसी अन्य हॉट सीट की तरह ही उमरिया जिले की इन दोनों सीटों पर सियासी बवाल जोरों पर चल रहा है।

इसे आप इस बात से समझ सकते हैं कि हिंदुत्व के फायर ब्रांड कहे जाने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जिन्हें पूरा देश बुलडोजर बाबा के नाम से जानता है। योगी आदित्यनाथ की आम सभा का जिला मुख्यालय उमरिया में करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से डेट मांगी गई है।

वही भोजपुरी सिनेमा के सुप्रसिद्ध स्टार और गोरखपुर सांसद रवि किशन भी अपने अलग अंदाज से उमरिया जिले की मानपुर और बांधवगढ़ विधानसभा के वोटरों को रिझाने के लिए आ रहे हैं। सियासी जानकारी इस बात की उम्मीद पहले से लगाया जा रहे हैं कि इस देश में 2024 का चुनाव हिंदुत्व के एजेण्डे पर लड़ा जाएगा। लेकिन मध्य प्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव में बुलडोजर बाबा की एंट्री से मध्य प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदलेंगे इस बात की उम्मीद भाजपा के द्वारा लगाई जा रही है।

MP के उमरिया में बुलडोजर बाबा सहित भोजपुरी सिनेस्टार रविकिशन की होगी आमसभा जानिए तारीख और स्थान
MP के उमरिया में बुलडोजर बाबा सहित भोजपुरी सिनेस्टार रविकिशन की होगी आमसभा जानिए तारीख और स्थान

भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे से दूरभाष पर मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की आम सभा 14 नवंबर को बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिला मुख्यालय उमरिया में करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से डेट मांगी गई है। वही सीएम योगी आदित्यनाथ की सबसे पहले मानपुर विधानसभा क्षेत्र के पाली और बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नौरोजाबाद में सुप्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता एवं गोरखपुर सांसद रवि किशन का रोड शो और आम सभा का 6 नवंबर को किया जाएगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति सहित भाजपा की नब्ज पर कब्जा किए हुए सीएम शिवराज की आमसभा 5 नवंबर को ही चंदिया में रखी गई है।

चंदिया का बदला बदला सा रुख

उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चंदिया नगर की भूमिका अहम है। जनसंख्या के जमाने से ही चंदिया नगर में भाजपा हमेशा बढ़त लेती है। लेकिन हाल ही में चलिए नगर के नेताओं की संगठन में उपेक्षा सहित कई ऐसे विषय हैं जिसको लेकर के चंदिया क्षेत्र के भाजपा नेता सहित आम जन काफी रुष्ट है। चंदिया रेल रोको आंदोलन के बाद सैकड़ो कार्यकर्ताओं पर मामलों का पंजीबद्ध होना भी चर्चा का विषय बना रहा है। वही चंदिया रेल रुको आंदोलन के माध्यम से चंदिया क्षेत्र के संपर्क में आई कांग्रेस की उम्मीदवार कीपैड भी काफी चर्चित है। इसके साथ ही महानदी पर बनाए जाने वाले दम को लेकर के जिस तरीके से हाल ही के कुछ महीनो में दर्जनों गांव के लोगों का बगावती रुक भी देखा गया है। तमाम विषयों सहित अन्य विषयों को मध्य नजर रखते हुए सीएम शिवराज चंदिया में 5 नवंबर को पहुंचने वाले हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान का यह सियासी दौरा कितना असर दिखाएगा यह तो 3 दिसंबर को ही पता चल पाएगा। लेकिन बुलडोजर बाबा की आने की चर्चा जिले में जंगल की आज की तरह फैल गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ कि इस सभा के माध्यम से शहडोल संभाग की आठों विधानसभा सीट में वोटो का ध्रुवीकरण करने का प्रयास भाजपा करने की तैयारी कर रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज