Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

भाजपा कार्यालय के उद्घाटन पर उमरिया पहुँचे वीडी शर्मा ने दिए ये बड़े बयान

Author Picture
Editor
Nov 7, 2023 4:11 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

वीडी शर्मा ने कहा आज उमरिया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन हुआ है।मैं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ।नवनिर्मित कार्यालय उमरिया जिले के कार्यकर्ताओं के लिए काम के बड़ा केंद्र बनेगा उमरिया का भाजपा कार्यालय समय के अनुकूल बना है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संकल्प है कि देश के हर जिले में भाजपा का कार्यालय बने ऐसा संकल्प लिया गया है। मैं उमरिया जिले के जिलाध्यक्ष सहित उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।

कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

साथ ही भाजपा के इस नवनिर्मित कार्यालय में उमरिया जिले के प्रत्येक बूथ से आए हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी हुआ है। भारतीय जनता पार्टी इस विधानसभा चुनाव को प्रत्येक बूथ पर लड़ रही है। विधानसभा के हर बूथ पर चुनाव जीतने का हमारा संकल्प है।

बीमारू राज्य को विकसित राज्य हमने बनाया

विकास और गरीब कल्याण के विषय पर मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ रही है। भाजपा के सत्ता में आने के पूर्व मिस्टर बंटाधार के नेतृत्व में प्रदेश बीमारू राज्य किस श्रेणी में था। सड़क बिजली पानी से लेकर तमाम विकास के मुद्दों पर अवस्था का दौर था। मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनाने के काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।

प्रदेश और केंद्र की योजना से मिल रहा लाभ

गरीब कल्याण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को विकास रूपी ताकत दी है। चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो या प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना हो, या प्रधानमंत्री के द्वारा देश के अंदर गरीबों को 5 किलो अनाज प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना जो की कोविद के समय से शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना को 5 वर्ष के लिए बढ़कर गरीब जनता को संबल देने का काम किया है।इस मध्य प्रदेश के अंदर 2 करोड़ 53 लाख लोग हैं। जो राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर की गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं।

vote

हर बूथ पर जीतेगी चुनाव

भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर एक झंडा विकास का और एक झंडा गरीब कल्याण का लेकर के निकला है। प्रत्येक बूथ पर चुनाव जीतने का हमारा संकल्प है। संगठन की ताकत और विकास की योजनाओं के दम पर हम उमरिया की दोनों विधानसभा सीटों सहित पूरे मध्य प्रदेश में जीत का परचम लहराएंगे। मानपुर विधानसभा क्षेत्र में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार राधेश्याम काकुड़िया के मामले में प्रतिशत अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक बूथ पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी चुनाव जीतेगा।

बेटिंग एप पर दिए बयान

महादेव बेटिंग ऐप केस के मामले वीडी शर्मा ने कहा हमने पहले की कहा था कि ये सब करना कांग्रेस का काम ही है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को 508 करोड़ तो उन्होंने ऑफिसियली दिया है। कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार और दलालो के साथ है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज