Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

दिल तो बच्चा है जी : मंत्रीजी की रोमांटिक टॉक का ऑडियो वायरल

Author Picture
Content Writer
Nov 15, 2023 10:02 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

अनूपपुर। प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मंत्री रहे अनूपपुर भाजपा प्रत्यासी का कथित आडियो वायरल होने के बाद अनूपपुर के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वायरल आडियो फोन पर एक महिला से बातचीत कर रहे नेता जी महिला को स्कूटी दिलाने से लेकर ट्रांसफर करने के साथ साथ रोमांटिक हो गए और उक्त महिला को जान से ज्यादा प्यार करने की बात तक कह डाली,ख़बरीलाल डॉट नेट इस आडियो की पुष्टि नहीं कर सकता है कि इसमें कितनी सत्यता है, लेकिन इस बहाने कांग्रेस को भाजपा को घेरने का मुद्दा मिल गया है। अनूपपुर में विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिह का आडियो भाजपा पार्टी की के लिए गले का फांस बन गया हैं।

अनूपपुर जिले के अनूपपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्यासी बिसाहू लाल सिह का एक महिला के साथ रोमांटिक बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल मचा हुआ है। इस कथित वायरल ऑडियो मंत्री बिसाहू लाल सिह एक महिला से बातचीत कर रहे इस बात चीत में महिला मंत्री जी को दिल से मानने की बात कहते हुए एक स्कूटी की डिमांड कर दी, जिस पर मंत्री जी ने तुरंत स्कूटी दिलाने पर सहमति जताई जिस पर उक्त महिला पट से मंत्री से एक ट्रान्सफर की सिफारिस करते हुए ट्रांसफर की रकम खुद के पास रखे होने की बात खत्म भी नही हो पाती की मंत्री जी ने तत्काल ट्रांसफर कराने का आश्वासन दे डाला, इतना ही नही कल ट्रान्सफर करा देने की दावा किया, इस दौरान महिला मंत्री जी से उसका साथ नही छोड़ने की गुजारिश पर मंत्री जी भावुक हो गए और यह कह डाला कि वो उसका साथ कभी नही छोड़ेंगे क्योंकि वो उस महिला को जान से ज्यादा प्यार करता है, तभी महिला भी मंत्री जी को जवाब में जान से ज्यादा प्यार करने की बात तक कह डाली, Khabarilal.net इस आडियो की पुष्टि नहीं कर सकता है कि इसमें कितनी सत्यता है, लेकिन इससे कांग्रेस को भाजपा को घेरने का मुद्दा मिल गया है। अनूपपुर में विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बिसाहू लाल सिह की आडियो भाजपा पार्टी की के लिए गले का फांस बन गया हैं।

अनूपपुर भाजपा प्रत्यासी बिसाहू लाल सिह का महिला से रोमांटिक बात करने का आडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है।

इस मामले में मंत्री बिसाहू लाल सिह से इस मामले में बातचीत करने के लिए उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया…

वही इस मामले में अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदास पूरी का कहना है कि उन्हें भी इस तरह से बिसाहू लाल सिह के एक वायरल ऑडियो होने की सूचना मिली है । मुझे ऐसा लग रहा है कि चुनाव के समय किसी ने एक उनकी आवाज को टेप करके महिला की आवाज टेप करके चला रहे हो बहरहाल ये जांच का विषय है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज