Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जेल में निरुद्ध गोंगपा कार्यकर्ता की ईलाज के दौरान जबलपुर में हुई मौत मृतक के गांव में पुलिस बल तैनात

Author Picture
Editor
Nov 20, 2023 2:02 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

दिनांक 26 सितंबर को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर पांच फिर दर्ज की गई थी। इस मामले में 27 सितंबर को कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई थी। जिसमें दयाराम गोड़उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम हिरौली भी गिरफ्तार हुए था,तब से उमरिया जेल में बंद थे।

जेल में बंद होने के दौरान दयाराम को पेट संबंधी समस्या उत्पन्न हुई। दयाराम सिंह को 26 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय उमरिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर 30 अक्टूबर को इन्हें शहडोल रेफर किया गया और हालात में लगा था सुधार नहीं होने कारण इन्हें 1 नवंबर को शहडोल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया था जहां 1 नवंबर से लेकर के यह लगातार जबलपुर मेडिकल कॉलेज में ईलाजरत था।

19 नवंबर को मेडिकल कॉलेज जबलपुर में दयाराम सिंह की मौत हो गई है और आज 20 नवंबर को पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

प्रतिपाल सिंह महोबिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इंटेलिजेंस से मिली रिपोर्ट के आधार पर सूचना मिली है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उक्त मामले में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ सकती है एतिहातन अन्य जिलों से पुलिस बल मंगाया गया है। साथी उमरिया जिले में मौजूद पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है। ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज