Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

तीन लोगों के बीच चली जमकर तलवारे चुनावी रंजिश बताई जा रही है वजह

Author Picture
Editor
Nov 22, 2023 6:58 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

छिंदवाड़ा के चांदामेटा में चुनावी रंजिश के चलते तीन लोगों में जमकर तलवारे चली। जिसमें तीनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। मामला उस वक्त बिगड़ गया जब यहां महाकाली का भंडारा आयोजित किया गया था। जिसमें कार्यक्रम के दौरान एक कांग्रेसी नेता ने विधायक के द्वारा दी गई सौगात का बखान कर दिया। बस इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई और देखते ही देखे यहां तलवार निकल गई । तीनो अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

पुलिस के अनुसार शंकर मालवीय ने भंडारा कार्यक्रम के दौरान मंच से विधायक के द्वारा मंच बनाए जाने और अन्य निर्माण कार्य को लेकर उनके द्वारा कराए गए कार्यों का बखान शुरू कर दिया जिसको लेकर यहां मौजूद छोटू पाल और गब्बू पटेल ने आपत्ति जताई और धार्मिक कार्यक्रम में राजनीति न करने की बात कही देखते ही देखते बात बिगड़ गई और शंकर मालवी के साथ छोटू पाल और गब्बू पटेल ने धक्का मुक्की शुरू कर दी।

देखते ही देखते इस मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्षों के द्वारा तलवार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर पुलिस को इसकी जानकारी दी। तीनों घायलों को पहले परासिया अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से शंकर को जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज