सीहोर जिले के थाना प्रभारी दोराहा राजेश सिन्हा को गोली मारने की धमकी दी है। वीडियो जारी कर उसने कहा- बाप कसम जिंदा रहा तो तुझे गोली जरूर मारूंगा। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए एक टीम बनाई गई है।
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">December 7, 2023#Sihore जिले के दोराहा #TI को #Nseem Khan ने #Vedio जारी कर दी धमकी कहा “कसम से जिंदा रहा तो गोली मार दूंगा” pic.twitter.com/hEYX81czDP
जानकारी के अनुसार जो युवक वीडियो में जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसका नाम नसीम पिता बने खां निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा भोपाल है। इसके खिलाफ 19 नवंबर को धारा 307 में एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी फरार चल रहा है। धमकी देने के मामले में दोराहा थाने में धारा 506, 94 के तहत एक और प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम को लगाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदमाश कमर में रिवाल्वर फंसाए हुए है।

