Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

डिजिटल तराजू में हेराफेरी कर सेल्समैन 3 माह से दे रहा था कम तौल का अनाज ऐसे हुआ खुलाशा मचा बवाल

Author Picture
Editor
Dec 8, 2023 12:49 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश सरकार की मंशा है कि हर व्यक्ति तक Rights to Food के तहत अनाज पहुंचे इसके लिए समय-समय पर जिला प्रशासन के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किए जाते हैं और मॉनिटरिंग भी की जाती है लेकिन तमाम नियमों कायदे कानून को धता बताते हुए वितरण व्यवस्था से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी उमरिया जिले के सुदूर आदिवासी अंचल बिलासपुर तहसील के ग्राम मानिकपुर से आ रही है जहां बीते तीन माह से सेल्समैन के द्वारा डिजिटल तराजू में हेरा फेरी करके ग्रामीणों को कम तौल का अनाज दिया जा रहा था।

जिसकी ग्रामीण लगातार शिकायत भी दर्ज कर रहे थे लेकिन सेल्समैन के द्वारा उनकी बातों को ध्यान ही नहीं दिया जा रहा था। मामले में खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने गांव के किसी दुकानदार से डिजिटल तराजू को लाकर के सेल्समैन के तौलने के बाद में उसे जब अन्य डिजिटल तराजू में तौल कर देखा तो अनाज कम मिला। कम तौल का अनाज देखते ही माहौल गर्म हो गया और इस समय बाद सेल्समैन दुकान बंद करके मौके से चंपत हो गया।

डिजिटल तराजू में हेराफेरी कर सेल्समैन 3 माह से दे रहा था कम तौल का अनाज ऐसे हुआ खुलाशा मचा बवाल
Photo By : Social Media

मामले की जानकारी डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी बंजारे को लगी तो उन्होंने नापतोल विभाग को जांच की आदेश दिए हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज