Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

कोयले के काले खेल में 4 पर अपराध दर्ज 5 लाख से अधिक का अवैध कोयला जप्त

Author Picture
Editor
Dec 19, 2023 2:18 PM IST

[inb_subtitle]

कोयले के काले खेल में 4 पर अपराध दर्ज 5 लाख से अधिक का अवैध कोयला जप्त

—Advertisement—

अवैध कोयला उत्खनन कर परिवहन करते एक डग्गी कोयला पकडाया, 4 के खिलाफ मामला दर्ज, 5 लाख से अधिक का कोयला व वाहन जप्त कर की कार्यवाही…

शहड़ोल जिले के ट्रान्सपोर्ट नगरी बुढार में कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक डग्गी कोयला जप्त कर बुढार पुलिस ने 4 लोगो कें खिलाफ़ मामला दर्ज किया है। पकड़ा गया अवैध कोयला सहित जप्त वाहन की अनुमानित कीमत 5 लाख से अधिक की बताई जा रही है। 

बुढार थाना क्षेत्र के धनगंवा से कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते बुढार पुलिस ने एक डग्गी कों पकडा है।   पकड़े गए डग्गी में लगभग 10 टन अवैध कोयला परिवहन किया जा रहा था, मुखबिर की सूचना पर बुढार पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन करते डग्गी को जप्त कर डग्गी चालक सूरज विश्वकर्मा , व कोयला उत्खनन कर परिवहन करा रहे प्रताप सिंह , दुर्गा यदाव मनोज सिह के खिलाफ धारा 379, 414,4/21 खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है।  पकड़ा गया अवैध कोयला सहित जप्त वाहन की अनुमानित कीमत 5 लाख से अधिक की बताई जा रही है। 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज