Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

SDM की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आवास किया गया सील

Author Picture
Sub Editor
Jan 29, 2024 9:17 AM IST

[inb_subtitle]

SDM की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आवास किया गया सील
— Dindori News

—Advertisement—

एसडीएम की मौत के बाद अब एक नया मोड़ सामने आया है आपको बता दें कि पुलिस के द्वारा एसडीम के आवास को सील कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

आपको बता दें कि आदिवासी जिला डिंडोरी में शहपुरा की महिला एसडीएम निशा नापित शर्मा की संदिग्ध मृत्यु के दौरान उनका सरकारी आवास शहपुरा पुलिस द्वारा देर शाम सील कर दिया गया है। सरकारी आवास के भीतर ही शहपुरा एसडीएम की तबियत रविवार की दोपहर कथित रूप से बिगड़ने की जानकारी उनके पति के द्वारा बताई गई है जो उस समय उनके साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : SDM की हुई मौत सीने में उठा था तेज दर्द

वही जब उनके पति मनीष शर्मा इलाज के लिए शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य लेकर पहुँचे थे तब तक निशा नापित शर्मा की सासे टूट चुकी थी। डॉक्टर रत्नेश ने बताया कि वे मृत अवस्था मे लाई गई थी। जिसके बाद मामला कई तरह से सवालों के घेरे में जाते दिख रहा है ?

घटना की सूचना आग की तरह प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुँची जिसके बाद कलेक्टर विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल बिना कोई देरी किये जिला मुख्यालय से सीधा शहपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचते है और जहाँ अस्पताल में मृत एसडीएम के पति को ढांढस बांधने के दौरान कलेक्टर घटनाक्रम को लेकर जानकारी लिए।

वही देर शाम होते तक एसडीएम के सरकारी आवास को शहपुरा पुलिस के द्वारा सील कर दिया गया है और सुबह का इंतजार है जब शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और मौत की असल वजह निकल कर सामने आएगी।

एसडीएम के आवास में जितने भी लोग मौजूद थे पुलिस उन सभी से पूछताछ कर कड़ी जोड़ने के प्रयास में जुट गई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज