Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ब्रेकर में उछली बाइक में बैठी डेढ़ साल की मासूम आई कार के नीचे हुई दर्दनाक मौत

Author Picture
Sub Editor
Jan 29, 2024 9:50 AM IST

[inb_subtitle]

ब्रेकर में उछली बाइक में बैठी डेढ़ साल की मासूम आई कार के नीचे हुई दर्दनाक मौत
— One and a half year old innocent girl riding a bike jumped in a breaker and died tragically under a car.

—Advertisement—

डेढ़ वर्षीय बच्ची बाइक से गिरी तेज रफ्तार कार ने कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत।
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में, धामनोद बाईपास फूडी होटल के सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया।
माता पिता के साथ बाइक पर जा रही थी डेढ़ वर्ष की मासूम,
ब्रेकर आने से उछलकर सड़क पर जा गिरी तेज रफ्तार कार ने मासूम ऋषिका को लिया चपेट में मौके पर मौत।

प्राप्त जानकारी अनुसार, रिसिका, पिता राजु व पुजा पति राजु निवासी बुटी नाला धामनोद जो मोटरसाइकिल से आ रहे थे । इस बीच धामनोद बाईपास फूडी होटल के सामने,स्पीड ब्रेकर के होने से अनियंत्रित होकर बच्ची नीचे गिर गई । तभी तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक आ रही कार ने उक्त मासूम बच्ची को कुचल दिया जिससे मासूम बालिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना की जानकारी लगते ही 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची जिसे धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टर मोनिका चौहान के द्वारा जांच करने पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। वही शव को पोस्टमार्टम के लिए परिक्षण रुम में शिफ्ट किया गया।कल सुबह पोस्टमार्टम कर , परिजनों के सुपुर्द कर दिया जायेगा। धामनोद पुलिस ने मर्ग
कायम कर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज