Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया जिले में बाइक की डिग्गी से चोरी हो गए 40 हजार रुपए घटना CCTV कैमरे में कैद

Author Picture
Sub Editor
Jan 29, 2024 11:49 AM IST

[inb_subtitle]

उमरिया जिले में बाइक की डिग्गी से चोरी हो गए 40 हजार रुपए घटना CCTV कैमरे में कैद
— उमरिया जिले

—Advertisement—

  • अज्ञात आरोपी घटना कारित करते हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद
  • उमरिया जिले के मानपुर नगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अंदर बेखौफ अज्ञात आरोपी लेंन देंन करने वाले खाताधारकों की रेकी
  • उमरिया जिले के मानपुर शहर में दिनदहाड़े किसान की बाइक की डिग्गी से अज्ञात आरोपी के द्वारा 40 हजार पार करने का मामला सामने आया है।

घटना 17 जनवरी की बताई का रही जा जब ग्राम देवरी का रहने वाला किसान धानू सिह मानपुर आए थे और उन्होंने, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 40000 (चालिस हजार रुपए) निकाल कर बैंक पास बुक और (40000) चालिस हजार रुपये अपने मोटरसाइकिल के डिग्गी में रखकर दवाई लेने लगे तभी अज्ञात आरोपी ने मोटरसाइकिल की डिग्गी से चालिस हजार रूपये एवं बैक पासबुक पार कर लिया।

घटना की सूचना धानू सिह ने मानपुर थाने में दी है अज्ञात आरोपी ने सेंधमारी की नियत से बैंक के अन्दर जाकर किसान की रेकी कर रहा था और खुद भी सीसीटीवी में कैद हो गया है।बाद में जब किसान बाहर निकला तो किसान के पीछे पीछे आकर घटना को अंजाम तब दे दिया जब धानू सिंह दवाइयों की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर कुछ खरिदने लगे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसान के द्वारा बाइक खड़ी करने के बाद दवाइयां के काउंटर में खड़ा होने की तुरंत बाद ही उसके पीछे खड़ी बाइक से अज्ञात आरोपी ने कितने शातिराना अंदाज में बाइक की डिग्गी का लॉक तोड़कर रखे हुए पैसे पर कर दिए हैं।

हालांकि घटना की जानकारी लगने के बाद मानपुर पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले को विवेचना में ले लिया है। लेकिन जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है जब डिग्गी का लॉक तोड़ करके आरोपियों के द्वारा पैसे पर किए गए हो। हालांकि यह घटना साफ-साफ जाहिर करती है कि बैंक की सुरक्षा व्यवस्था में लगी सुरक्षाकर्मी सिर्फ कोरम पूरा करने के लिए बैठे रहते हैं। बैंक के अंदर यदि ऐसे संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी थी तो बैंक की सुरक्षाकर्मी को इसका अंदाजा क्यों नहीं हुआ यह बड़ा सवाल उठ रहा है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज