Shorts Videos WebStories search

कलेक्टर से बदसलूकी के मामले में पूर्व विधायक रामबाई को सुनाई गई सजा

Sub Editor

कलेक्टर से बदसलूकी के मामले में पूर्व विधायक रामबाई को सुनाई गई सजा
whatsapp

दमोह जिले की पथरिया वधानसभा से पूर्व बसपा विधायक रामबाई को तीन माह कैद की सजा सुनाई गई है। दो मामलों में तीन तीन माह की ये सजा सुनाई गई है। पूर्व विधायक रामबाई समेत अन्य पांच दोषियों को भी तीन माह कैद की सजा सुनाई गई। बता दें कि 2016 में एक बिजली कर्मचारी को धमकाने का मामला है। रामबाई ने बिजली कर्मचारी के घर जाकर अपशब्द कहे थे और धमकाया भी था। जिसके बाद दमोह कोतवाली ने मामला दर्ज किया।

एक अन्य मामले में दमोह जिला कलेक्टर से बदसलूकी का भी आरोप लगाया गया था। जहां 2022 में तत्कालीन कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य से बदतमीजी से की थी विशेष एमपी एमएलए कोर्ट ने इस मामले में भी तीन माह क़ैद की सजा सुनाई है,रामबाई को अदालतो से अब तक चार मामलों में सजा मिल चुकी है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

दमोह
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।