Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

करोड़ो की अफीम ले जा रहे ट्रक चालक ने केन्द्रीय नारकोटिक्स के जवानो के वाहन में मारी जोरदार ठोकर,03 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Author Picture
Editor
Nov 16, 2022 12:36 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

नीमच : केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एक 22 पहिया ट्रक से गुप्त रूप से ले जा रहे 102 किलो ऊपर अवैध अफीम के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध अफीम की कीमत करोड़ो में बताई जा रही है।

यह कार्रवाई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो उपायुक्त संजय मीना के नेतृत्व में की गई है। कार्रवाई राजस्थान के राजाभोज टोल प्लाजा जयपुर-आगरा राजमार्ग पर की गई है। अफीम को उत्तरपूर्व से राजस्थान की ओर ले जा रहे थे। जब इस ट्रक ट्राले को रोकने की कोशिश की गई तो चालक ने केंद्रीय नारकोटिक्स के जवानों के वाहनों को भी टक्कर मार दी हालांकि जवानों ने बहादुरी दिखाते हुवे अवैध अफीम सहित 3 आरोपियों को धरदबोचा ओर आगे की जांच जारी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। तस्करों के बड़े अंतराज्यीय गिरोह के खुलासे की संभावना है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज