Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

छात्रावास में छात्र पाए गए चावल नमक खाते उमरिया जिले में 2 अधीक्षक हुए निलंबित

Author Picture
Sub Editor
Feb 19, 2024 7:24 PM IST

[inb_subtitle]

छात्रावास में छात्र पाए गए चावल नमक खाते उमरिया जिले में 2 अधीक्षक हुए निलंबित
— Umaria News

—Advertisement—

उमरिया जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेलसर में छात्रावास में छात्राओं के साथ वार्डन के द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार के बाद कलेक्टर उमरिया बुद्धिश कुमार वैद्य सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग पर सख्त हुए थे और उन्होंने पूरे जिले भर में छात्रावासों के इंस्पेक्शन की निर्देश भी दिए थे। इस तारीख में पाली विकासखंड के दो छात्रावास में भारी अनियमितता पाई गई।

सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग ने मप्र सिविल सेवा आचरण नियम के तहत राम दास बैगा सहायक शिक्षक, अधीक्षक अनु० जन जाति बालक छात्रावास बकेली तथा प्रेम सिंह सहायक शिक्षक, अधीक्षक अनु० जन जाति बालक छात्रावास मालाचुआ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । विदित हो कि सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग द्वारा छात्रावास बकेली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक राम दास बैगा संस्था से अनाधिक़ृत रूप से अनुपस्थित पाए गए।

 उन्होने बताया कि निलंबन अवधि में राम दास बैगा का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली नियत किया गया है।इसी तरह निलंबन अवधि में प्रेम सिंह का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली नियत किया गया है।

छात्रावास बकेली का प्रभार अस्थाई रूपये से भजन सिंह अधीक्षक अनुसूचित जन जाति बालक आश्रम बकेली को सौपा गया है। इसी तरह निलंबन अवधि में प्रेम सिंह का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली नियत किया गया है। छात्रावास मालाचुआ का प्रभार अस्थाई रूप से सुरेश बैगा सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला रौगढ को सौपा गया है ।

 विदित हो कि सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग द्वारा छात्रावास बकेली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक राम दास बैगा संस्था से अनाधिक़ृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। छात्रावास मे मीनू के आधार पर भोजन मिलना नही पाया गया । जिस पर उन्हें शो काज नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतोषजनक नही पाया गया । उनका यह कृत्य  मप्र सेवा सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण अपील नियम के तहत कदाचरण की श्रेणी मे आता है ।

सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग ने बतया कि विकासखण्डह शिक्षा अधिकारी पाली द्वारा किए गए निरीक्षण प्रतिवेदन अनुसार अनु० जन जाति बालक छात्रावास मालाचुआ के निरीक्षण के दौरान 50 सीटर छात्रावास में 9 छात्र उपस्थित पाए गए । पूछने पर बताया गया कि और बच्चे  स्थानीय है, जो अपने घर चले जाते है । उपस्थित बच्चे चावल नमक खाते पाए गए। पूछने बताया गया कि अधीक्षक विगत एक सप्ताह से छात्रावास नही आए है। श्री प्रेम सिंह उक्त कृत्य  लापरवाही एवं स्वेच्छाकारिता को दर्शाता है ।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज