Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वागत की सियासत

Author Picture
Editor
Feb 14, 2026 5:00 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बीते दिन उमरिया होते हुए शहडोल में जनाक्रोश रैली को संबोधित करने के लिए आए हुए थे।खबर आप तक भी पहुँची होगी।तो भला अब आप सोच रहे होंगे कि अब इस खबर का कौन सा अंश बचा हुआ था जो आप तक पहुँचाना जरूरी था।

दरअसल 13 फरवरी को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का स्वागत कटनी जिले की सीमा महानदी के पास,चंदिया नगर,भरौला,घंघरी,करकेली,पाली और घुनघुटी में तो हुआ लेकिन प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत में जिले के कैडर नेताओ की गैर मौजूदगी कल दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के स्वागत में न तो पूर्व विधायक अजय सिंह मौजूद रहे और ना ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजेश शर्मा की मौजूदगी रही वही उमरिया नगर पालिका की कांग्रेस समर्थित परिषद भी स्वागत कार्यक्रम से नदारद रही।हालांकि ये तमाम नेतागण जिला मुख्यालय में थे या नही थे इसकी जानकारी तो नही लग पाई लेकिन एक बड़े कांग्रेस कैडर की प्रदेशाध्यक्ष से बनी दूरी को लेकर तरह तरह की चर्चाएं दिन भर होती रही।

क्यों बढ़ी नाराजगी

यह पहली बार है जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी जिले में आए हो और जिले के बड़े नेताओं ने उनसे ऐसी दूरी बनाई हो।इससे पहले हुए सभी दौरों में जिले के सभी दिग्गज नेताओं की सहभागिता रही है।लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि हाल ही में उमरिया ब्लॉक कांग्रेस में अचानक हुए बदलाव को लेकर जिला मुख्यालय के नेता सहज नही हैं। जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में कुछ माह पूर्व ही संतोष सिंह को नियुक्त किया गया था,लेकिन इसी माह अचानक हुए बदलाव के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में मिथलेश राय की नियुक्ति ने कांग्रेस के आंतरिक विवाद को बढ़ा दिया है।

उमरिया कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में इंजीनियर विजय कोल की नियुक्ति के बाद उपजे असंतोष का पटाक्षेप धीरे-धीरे खत्म होता दिखाई दे रहा था।लेकिन संगठनात्मक स्तर पर अचानक हुए इस बदलाव ने इस बार ऐसी दूरी बढ़ाई की जिले के कई नेताओं ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी से भी दूरी बनाना ही उचित समझा।

बीते ढाई दशक से जिले में वनवास झेल रही कांग्रेस की आंतरिक कलह यदि आगामी विधानसभा चुनाव तक खत्म नही हुई तो आगामी चुनाव में जिले की दोनों सीटों में भाजपा के लिए लगभग वाकओवर जैसी परिस्थिति बन रही है।हालांकि राजनीति में दोस्ती और दुश्मनी कभी स्थाई नही होती देखिए आगे आगे होता है क्या ….

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज