Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पत्नी को मोबाइल में बात करता देख पति ने खो दिया आपा उतार दिया मौत के घाट

Author Picture
Sub Editor
Feb 21, 2024 8:24 AM IST

[inb_subtitle]

पत्नी को मोबाइल में बात करता देख पति ने खो दिया आपा उतार दिया मौत के घाट
— Seeing wife talking on mobile, husband lost his temper and committed suicide

—Advertisement—

पति ने चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी हत्या की हत्या कर फरार हो गया। घटना पुरानी छवानी थाना क्षेत्र के जलालपुर पहाड़ी गांव में हुई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुचा कर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मंगलवार की रात ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना के जलालपुर पहाड़ी गांव में पति की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 32 वर्षीय मीरा कुशवाह की उसके ही पति बलवीर कुशवाह ने हत्या कर दी।

बलवीर कुशवाह नगर निगम पीएचई में आउटसोर्स ड्राइवर है। बलवीर- मीरा की 14 साल पहले शादी हुई थी, इनके तीन बच्चे हैं। मंगलवार की रात दो बच्चे ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे। घर पर दो साल का मासूम बच्चा था। पति बलवीर घर पहुंचा तो मीरा के हाथ में मोबाइल था और कान में हेडफोन लगे हुए थे। इसी बात को लेकर बलवीर को शक हुआ कि उसकी पत्नी किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी।

इससे बालवीर का गुस्सा और भड़क गया और उसने अपनी पत्नी पर डंडे से वार कर दिया और इसके बाद दूसरे धारदार हथियार से भी मारपीट की। खून ज्यादा बह जाने से मीरा ने दम तोड़ दिया। पत्नी की मौत के बाद अपने दो साल के बेटे को गोद में उठाकर आरोपी घर से भाग गया।

पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को पीएम के लिए जयरोग्य अस्पताल रवाना करवाया। वहीं आरोपी पति बालवीर की तलाश में पुलिस पार्टी दबिश दे रही है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज